प्रमोशन- 46 इंस्पेक्टर बने डीएसपी, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ – पुलिस विभाग में लंबे इंतजार के बाद बड़ी पदोन्नति की घोषणा हुई है। गृह विभाग ने डीपीसी की अनुशंसा के बाद 46 पुलिस इंस्पेक्टरों को उप पुलिस अधीक्षक पद पर प्रमोट करने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही 7 सहायक सेनानियों को भी उच्च पद पर पदोन्नति दी गई है।
प्रमोट किए गए पुलिस अफसरों में 1998, 1999 और 2000 बैच के अधिकारी शामिल हैं। ये वे अफसर हैं जिन्होंने 25 वर्षों तक एक ही पद पर सेवा दी और लगातार प्रमोशन की प्रतीक्षा में थे। वर्षों से चली आ रही इस मांग पर सरकार ने संवेदनशील रुख अपनाते हुए मात्र 17 स्वीकृत पदों के विरुद्ध 46 अधिकारियों को सांख्येत्तर पदोन्नति दी है।

