March 6, 2026

बीजेपी विधायक के काफिले की कार पलटी, चालक की मौके पर मौत

0
accident

छत्तीसगढ़ – कोण्डागांव जिले में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। केशकाल क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी विधायक नीलकंठ टेकाम के काफिले का एक फॉलो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन खेत में जा गिरा, जिससे ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधायक नीलकंठ टेकाम सोमवार को रायपुर दौरे पर थे। उसी दौरान उनका फॉलो वाहन चला रहे ड्राइवर भुवन शोरी रात करीब 9 बजे अकेले अपने गांव बड़बत्तर की ओर रवाना हुआ था। रास्ते में फरसगांव मार्ग के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से फिसला और खेत में पलट गया।

हादसे की सूचना मिलते ही बाँसकोट चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रारंभिक जांच में वाहन की गति अधिक होने और नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इस दुर्घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। विधायक टेकाम के काफिले से जुड़े अन्य अधिकारी और कार्यकर्ता भी दुख व्यक्त कर रहे हैं। भुवन शोरी लंबे समय से विधायक के साथ काम कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed