March 6, 2026

बस्तर में धर्मांतरण को बताया सबसे बड़ा खतरा, कहा- जशपुर में चर्च के सामने करेंगे कथा – पंडित धीरेंद्र शास्त्री

0
1847641-your-paragraph-text-2025-02-23t143221274

छत्तीसगढ़ – बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री सोमवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ की धरती को “प्रभु श्रीराम का ननिहाल” बताया और इसे अद्भुत आध्यात्मिक शक्ति वाली भूमि कहा।

पंडित शास्त्री ने कहा कि भारत में सबसे बड़ा धर्मांतरण का खतरा छत्तीसगढ़ के बस्तर में है। इसे देखते हुए उन्होंने आगामी समय में पूरे प्रदेश में पदयात्रा करने का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि जशपुर में एशिया के सबसे बड़े चर्च के ठीक सामने वे भागवत कथा करेंगे।

उन्होंने बताया कि धर्म और संस्कृति को बचाने के लिए 7 नवंबर से दिल्ली से वृंदावन तक विशेष पदयात्रा शुरू की जाएगी। इस यात्रा का उद्देश्य देश में सांस्कृतिक चेतना फैलाना और सनातन परंपराओं को पुनः जागृत करना है।

धीरेंद्र शास्त्री ने नक्सलवाद को लेकर कहा कि भारत को विदेशी ताकतों से लड़ने के लिए एकजुट रहना होगा। उन्होंने नक्सलियों से आग्रह किया कि वे मूलधारा में लौटें और भारत की सांस्कृतिक परंपरा के साथ मिलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए अभियानों के लिए साधुवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed