March 6, 2026

नक्सलियों ने 5 हजार किलो विस्फोटक से भरी वैन को लूटा, जंगल में ले जाकर ड्राइवर को छोड़ा,24 घंटे बाद भी सुराग नहीं, ऑपरेशन जारी

0
Screenshot_2025-05-30-00-44-49-91_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_914x706

रायपुर – छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर नक्सलियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। नक्सलियों ने 5000 किलो विस्फोटक से लदी वैन को लूट लिया और ड्राइवर को अगवा कर जंगल में ले गए। इस वैन में 25-25 किलो के 200 पैकेट थे। जिन्हें झारखंड सीमा से लगे सुंदरगढ़ जिले के बैंग पत्थर खदान ले जाया जा रहा था।

विस्फोटक लेकर जा रही वैन जब लंगालकाटा इलाके में पहुंची, तभी लगभग 20-30 हथियारबंद नक्सली वहां पहुंच गए। ड्राइवर और मजदूरों को बंदूक दिखाकर धमकाया और वैन से विस्फोटक पैकेट्स को दोबारा लोड कराया गया। फिर ड्राइवर देवनाथ टोप्पो को अगवा कर वैन सहित जंगल में ले गए।

जंगल के भीतर पहले से मौजूद नक्सलियों ने बारूद को वैन से उतारा और फिर ड्राइवर व वैन को वहीं छोड़कर अंदर चले गए। ड्राइवर के मुताबिक नक्सली हरे कपड़ों में थे और खुद को “जंगली लोग” या “नक्सली” कह रहे थे। ड्राइवर को नुकसान नहीं पहुंचाया गया, लेकिन वह डर गया था।

घटना की जानकारी मिलते ही ड्राइवर ने गोदाम पहुंचकर मैनेजर को बताया, जिसने तुरंत बलगांव पुलिस को सूचना दी। घटना को 24 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं लेकिन अब तक पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। इलाके में CRPF और पुलिस की टीमें ऑपरेशन चला रही हैं लेकिन जंगल और पहाड़ी इलाका होने के कारण सर्च ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है।

इस  हमले के बाद ओडिशा और छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों की सीमाओं पर अलर्ट घोषित कर दिया गया है। डीजी, डीआईजी और आईजी स्तर के अधिकारी मामले पर लगातार बैठकें कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि इतना बड़ा विस्फोटक सुरक्षाबलों या आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed