March 7, 2026

बिजली गिरने से युवक की मौत, 9 लोग घायल

0
mousam

बलौदाबाजार – जिले के पहांदा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ अन्य लोग घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब सभी ग्रामीण गांव के आम के पेड़ के नीचे बैठे हुए थे। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

इस घटना के पीछे मौसम में अचानक आए बदलाव को प्रमुख कारण माना जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने गहन अवदाब के कारण दक्षिणी छत्तीसगढ़ में 29 मई को मध्यम से भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना पहले ही जताई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed