March 7, 2026

कांग्रेस ने किया RTO का घेराव,सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो मुख्यमंत्री निवास का किया जाएगा घेराव

0
IMG-20250527-WA0022

छत्तीसगढ़ – हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर आम लोगों को हो रही परेशानियों के खिलाफ कांग्रेस ने आज रायपुर के बीरगांव स्थित आरटीओ कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इस विरोध में शामिल हुए।

कांग्रेस नेताओं ने सरकार से मांग की है कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की समय सीमा को तत्काल बढ़ाया जाए और जिन लोगों के नंबर प्लेट अभी तक नहीं लग पाए हैं, उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई को रोका जाए। नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा।

कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने आरोप लगाया कि लोगों को अपॉइंटमेंट मिलने के बावजूद घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कई बार गलत नंबर स्टिकर लगाए जा रहे हैं, जिससे चालान भरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि नंबर प्लेट लगाने की प्रक्रिया धीमी है, फिर भी चालानी कार्रवाई चालू है, यह आम जनता के साथ अन्याय है।

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने इस पूरी व्यवस्था को घोटाले की साजिश बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि नंबर प्लेट के नाम पर अतिरिक्त पैसे वसूले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आम लोगों को लगातार परेशान कर रही है, और कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed