March 7, 2026

कोयला खदान की दीवार ढहने से दो युवकों की मौत: एक गंभीर घायल,चोरी की कोशिश बना मौत का कारण,पुलिस ने शुरू की जांच

0
Screenshot_2025-05-27-18-08-05-35_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_910x634

कोरबा – मंगलवार की सुबह ‘साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की गेवरा-दीपका कोयला खदान में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। खदान की दीवार गिरने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना उस वक्त हुई जब मुंडापार बाजार के रहने वाले विशाल यादव (18), धन सिंह कंवर (24) और साहिल धनवार (19) बिना अनुमति खदान के प्रतिबंधित क्षेत्र में दाखिल हो गए थे।

पुलिस और एसईसीएल के अधिकारियों के मुताबिक, तीनों युवक कथित रूप से कोयला चोरी की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान दीवार गिर गई, जिससे तीनों मलबे में दब गए। विशाल यादव और धन सिंह कंवर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साहिल धनवार को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है।

एसईसीएल के जनसंपर्क अधिकारी सनीश चंद्र ने बताया कि यह दीवार खदान के बाहरी क्षेत्र की थी, जिसकी ऊंचाई 15 से 25 फीट तक होती है और इसमें कुछ कोयला शेष रह जाता है। उन्हीं को इकठ्ठा करने के प्रयास में यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकाला और घायल को उपचार के लिए भेजा। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed