April 24, 2026

हाट बाजार बने शोपीस, पार्किंग, कबाड़ और दूसरे कार्यों में उपयोग, होने लगे जर्जर:- माना कैम्प

0
IMG20250525175705_copy_800x600

रायपुर/ माना – बिना किसी योजना के ही क्षेत्र में लाखों रुपए खर्च कर हाट बाजार बनवाए गए हैं, लेकिन इनका उपयोग कुछ भी नहीं हो रहा है। दुकानें न खुलने के कारण खाली पड़े हाट बाजार देखरेख के अभाव में जर्जर होने लगे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दरअसल माना कैम्प के वार्ड नम्बर -03 में (मछली मार्केट ) हाट बाजार का निर्माण कराया गया है, जिसमें दुकानें और शेड बनाए गए हैं।

लेकिन यहां दुकानें नहीं लग रही हैं। हाट बाजार निर्माण के पहले इसकी जानकारी नहीं ली गई कि उस जगह में कितनी दुकानें लग रही हैं और बाजार की जरूरत है या नहीं। बिना किसी योजना के ही बाजार बनाकर तैयार कर दिए गए हैं। वर्षों से खाली पड़े हाट बाजार अब जर्जर होने लगे हैं। इसका उपयोग पार्किंग, कबाड़ और दूसरे कार्यों में किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार एक हाट बाजार लाखो रुपए की लागत से नगर पंचायत द्वारा बनाया गया है। लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी इनका उपयोग कुछ भी नहीं हो रहा है। यदि वार्ड -03 में हाट बाजार लगते हैं और उसका उपयोग होता। साथ ही दुकान, शेड सुरक्षित रहता।

40 वर्षो से यहाँ लगता था बाजार, कमीशन के भेट चढ़ा

जानकारी के अनुसार हॉट बाजार निर्माण से पहले वार्ड -03 मछली मार्केट में 40 वर्षो तक यहाँ आस्थाई बाजार लगता था. इस बाजार में आस-पास को एक दर्जन से ज्यादा गॉव के लोग यहाँ बाजार करने आते थे। अब हॉट बाजार माना के बस स्टैंड के पास शिफ्ट होने से वार्ड 03 का हॉट बाजार कमीशन के भेट चढ़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed