April 24, 2026

80 से अधिक स्पा सेंटरों पर औचक छापेमारी

0
IMG-20250526-WA0016

छत्तीसगढ़ – आईजी रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देश पर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में राजधानी के विभिन्न इलाकों में संचालित 80 से अधिक स्पा सेंटरों में औचक जांच की गई। इस कार्यवाही के तहत स्पा सेंटरों के संचालन से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई, साथ ही वहां कार्यरत छत्तीसगढ़ से बाहर के युवक-युवतियों के आधार कार्ड व निवास संबंधी जानकारी का भी गहन परीक्षण किया गया। सभी दस्तावेजों को संकलित कर सूक्ष्म विश्लेषण किया जा रहा है।

इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर, अति. पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) दौलत राम पोर्ते, अति. पुलिस अधीक्षक (ICUW) ममता देवांगन, सीएसपी आजाद चौक अमन झा, सीएसपी सिविल लाइन्स अजय कुमार, सीएसपी नवा रायपुर करन कुमार उके, सीएसपी पुरानी बस्ती राजेश देवांगन, डीएसपी ICUW रूचि वर्मा समेत शहर के सभी थाना प्रभारियों और लगभग 200 महिला एवं पुरुष बल तैनात रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed