छत्तीसगढ़ वित्त मंत्री चौधरी का देसी अंदाज ने नजर आए, जमीन पर बैठकर किया भोजन, फेसबुक लाइव आकर किसानों को खेती-किसानी के बारे में दी जानकारी
छत्तीसगढ़ – वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी अपने खेत में एकदम देसी अंदाज में नजर आए। वे खुद अपने खेत पहुंचे, जहां जमीन पर बैठकर भोजन किया और फेसबुक लाइव आकर किसानों को खेती-किसानी के बारे में विस्तार से जानकारी दी और स्मार्ट खेती के टिप्स भी दिए।
मंत्री चौधरी ने बताया कि वे बीते कुछ समय से शासन-प्रशासन के कामों में व्यस्त थे, इस वजह से उनके लोकप्रिय वीडियो सीरीज ‘मोर खेती’ के एपिसोड में नहीं आ पा रहे थे। लेकिन आज मौका मिलने पर उन्होंने खेत पहुंचकर खेती से जुड़ी खास बातें साझा कीं।
ओपी चौधरी ने बताया कि खेत में लीची और नारियल के पौधे लगाए गए हैं, और इन दोनों को गर्म हवाओं से बचाने के लिए सन (संडीला) की फसल के पौधे भी बीच में लगाए गए हैं। इससे तेज गर्मी में पौधों को प्राकृतिक सुरक्षा मिलती है। छत्तीसगढ़ में 15 मई से 15 जून तक भीषण गर्मी रहती है। ऐसे में सन की फसल एक प्राकृतिक कवच की तरह काम करती है।
मंत्री ने खेत में लगे बांस के पौधों की भी जानकारी दी और बताया कि बांस की खेती से अतिरिक्त आय प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कटहल और केले के पौधों की देखरेख के तरीके भी साझा किए, जिससे किसानों को बेहतर उत्पादन मिल सके।

