March 7, 2026

नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक आज,पीएम मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली में होगी बैठक

0
niti-aayog-news-1635529984

दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में देशभर के मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल और प्रशासक शामिल होंगे। बैठक का मुख्य विषय ‘विकसित भारत के लिए विकसित राज्य’ होगा, जिसमें राज्यों की भूमिका पर चर्चा की जाएगी, ताकि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सके। पीएम इस बात पर जोर देंगे कि कैसे किसी राज्य की प्रगति विकसित भारत के सपने को साकार करने में मददगार साबित होगी।

यह उच्च-स्तरीय बैठक भारत मंडपम में होगी। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि इस बैठक में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के मसौदे पर विचार-विमर्श होने की उम्मीद है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री की पहली बड़ी बैठक होगी। राज्यों के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल विकास रोडमैप पर विचार करेंगे। बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य राज्य प्रमुख शामिल होंगे।

इस बैठक में 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की योजना पर चर्चा होगी। बैठक में चर्चा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा ‘उद्यमिता, रोजगार और कौशल विकास को बढ़ावा देना-जनसांख्यिकीय लाभ का उपयोग करना’ विषय पर केंद्रित होगा। भारत में आबादी एक बहुत बड़ा अवसर है, इसलिए चर्चा के मुख्य रूप से तीन प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित रहने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed