March 11, 2026

केंद्र ने बढ़ाई पीएम आवास योजना में पंजीयन की तारीख

0
Screenshot_2025-05-21-21-02-29-31_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_912x551

रायपुर – छत्‍तीसगढ़ में अपने सपने का घर बनाने का सपना देख रहे हितग्राहियों के लिए अच्‍छी खबर है। यदि आपको प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है और आप अभी अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर काम की है। पीएम आवास योजना का लाभ लेने के लिए अब आपको पंजीयन कराना जरूरी है। इसको लेकर केंद्र सरकार ने अंतिम तारीख तय कर दी है।

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख को बढ़ा दिया है। इसका लाभ छत्‍तीसगढ़ के लोगों को भी मिलेगा। अब प्रदेश के हितग्राही अपना पंजीयन पीएम आवास योजना के लिए जरूर कराएं और अपने जरूरी दस्‍तावेज संबंधित अधिकारी को प्रेषित कर दें। बता दें कि केंद्र सरकार ने पीएम आवास योजना का लाभ लेने के लिए पंजीयन की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दी है। इससे अब अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed