April 25, 2026

CRPF की इनोवा कार ने मारी टक्कर, दो बच्‍चे समेत एक ही परिवार के 4 लोग घायल

0
Screenshot_2025-05-21-20-51-36-96_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_940x552

रायपुर – नया रायपुर क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सेक्टर-17 कायाबांधा इलाके में CRPF डीआईजी की इनोवा कार और मारुति सेलेरियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक ही परिवार के चार लोग – एक महिला, एक पुरुष और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही मंदिर हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, सभी की स्थिति गंभीर है और इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना सेक्टर-16 चौराहे पर हुई, जहां सेलेरियो कार सेक्टर-17 की ओर से आ रही थी और CRPF डीआईजी की इनोवा क्रिस्टा वहां पहले से मौजूद थी। इसी दौरान दोनों गाड़ियों की जोरदार भिड़ंत हो गई।

माना सीएसपी लंबोधर पटेल ने बताया कि इनोवा गाड़ी में डीआईजी खुद नहीं थे, बल्कि उनका स्टाफ सवार था। हादसे की जांच की जा रही है और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है।

फिलहाल पुलिस घटना के सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर जांच में जुटी है। मामले में लापरवाही से वाहन चलाने की धारा में कार्रवाई की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *