March 7, 2026

लखमा और उनके करीबियों के ठिकानों पर ACB-EOW की रेड, कुल 15 ठिकानों पर हुई कार्रवाई

0
acb

रायपुर – पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और उनके करीबियों के ठिकानों पर शनिवार सुबह एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने बड़े पैमाने पर छापेमारी की। यह कार्रवाई बस्तर संभाग के सुकमा, तोंगपाल, जगदलपुर और दंतेवाड़ा में कुल 13 और रायपुर में 2 ठिकानों पर की गई, जिनकी कुल संख्या 15 है।

दरअसल भूपेश बघेल सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा के खिलाफ 2161 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले में पहले ही एफआईआर दर्ज है। ईडी की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि लखमा को उनके कार्यकाल के दौरान हर महीने 50 लाख रुपये दिए जाते थे।

इस शराब और कोयला घोटाले मामले में ईडी ने 100 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिनमें कई प्रमुख राजनेता और अधिकारी शामिल हैं। इनमें पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के अलावा खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व विधायक यूडी मिंज, गुलाब कमरो और शिशुपाल का नाम भी शामिल है।

ईडी की जांच में ‘ट्रिपल A’ नाम से चर्चित एक नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है, जिसमें IAS अफसर, अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी को घोटाले का मास्टरमाइंड बताया गया है। इसी कड़ी में अब एसीबी-ईओडब्ल्यू भी अलग से जांच कर रही है और छापेमारी कर सबूत इकट्ठा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed