March 7, 2026

3 महीनों के चावल एक साथ देगी सरकार, खाद्य विभाग ने दिए नर्देश

0
चावल-घोटाला

रायपुर – अगर आप राशन कार्ड धारक हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। सरकार ने जून में 3 महीने का राशन एक साथ देने का फैसला किया है। इसमें जून, जुलाई और अगस्त महीने का चावल शामिल है। खाद्य विभाग ने इस संबंध में जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं।

मौसम विभाग द्वारा आगामी मानसून की चेतावनी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि बारिश के दौरान राशन वितरण में किसी तरह की परेशानी न हो। खाद्य विभाग ने कहा है कि 31 मई तक चावल का पूरा भंडारण कर लिया जाएगा, ताकि समय पर वितरण सुनिश्चित किया जा सके।

खाद्य विभाग ने राज्य के सभी राशन दुकानों को निर्देश दिए हैं कि वे समय पर चावल का वितरण सुनिश्चित करें और किसी भी तरह की कमी न हो। इस फैसले से लाखों परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed