अमृत के गड्ढे बने मुसीबत, पक्की सड़कें खोदकर डाल रहे पाइप लाइन, मिट्टी से कर रहे भराव- माना कैम्प
रायपुर/ माना – नगर में पानी की पाइप लाइन डालने का कार्य चल रहा है। इसके लिए पक्की सड़कें खोदी गई हैं, लेकिन लाइन डालने के बाद मरम्मत करने की जगह सिर्फ मिट्टी भरी जा रही है। मिट्टी के कारण वार्डवासियों को परेशानी हो रही है। दरअसल नगर पंचायत माना कैम्प में 42 करोड़ के लागत से अमृत योजना के तहत विभिन्न जगहों पर पाइप लाइन डालने का कार्य चल रहा है। कार्य के दौरान पक्की सड़कें, सीसी रोड खुदाई की जा रही है। खुदाई करने के बाद सही तरीके से मरम्मत न होने के कारण पूरी सड़क खराब हो जाती है।

आईटीआई रोड़, सरकारी स्कूल के ठीक सामने, गली – मोहल्ले सहित अन्य जगहों पर पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है। यहां लाइन डल गई है और फिर पुराव करने के लिए उसमें मिट्टी डाल दी गई, लेकिन कंक्रीट डालकर पक्का कार्य नहीं किया जा रहा है। कई जगह मिट्टी डालकर उसे समतल भी नहीं किया गया, जिससे वाहन चालक नहीं निकल पा रहे हैं। साथ ही हादसे का खतरा बन सकता है।
वही माना नगर पंचायत CMO शर्मा का कहना है।पानी का टेस्टिंग करने के बाद कंक्रीट डालकर पक्का किया जाएगा। कि कही – कही इस तरह के जानकारी मुझे मिली है और आप भी जानकारी दे रहे है। ऐसी समस्या जहाँ- जहाँ आ रही है आप मुझे फ़ोटो व्हाट्सएप पर भेज दीजिये। इसे तत्काल प्रभाव से ठेकेदार को बोल कर ठीक करवाता हूँ।


