March 7, 2026

CRPF के डॉग रोलो की शहादत पर मिला मरणोपरांत सम्मान, मधुमक्खी के हमले में गई थी जान

0
Screenshot_2025-05-16-10-03-28-65_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_768x886

छत्तीसगढ़ – केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के बहादुर K9 डॉग ‘रोलो’ को मरणोपरांत डीजी कमेंडेशन डिस्क देने की घोषणा की गई है। रोलो ने हाल ही में नक्सल प्रभावित क्षेत्र केजीएच में चल रहे एक विशेष ऑपरेशन के दौरान विस्फोटकों की खोज में जवानों की मदद की थी।

5 अप्रैल 2023 को डीबीटीएस में जन्मे रोलो को बचपन से ही गहन प्रशिक्षण दिया गया था। उसे इन्फैंट्री पेट्रोलिंग, विस्फोटक खोज और अटैक ट्रेनिंग में दक्ष बनाया गया था। अप्रैल 2024 में रोलो को CRPF की 228 बटालियन के साथ एंटी-नक्सल ड्यूटी के लिए तैनात किया गया।

हाल ही में केजीएच क्षेत्र में जब जवान सघन सर्च ऑपरेशन में जुटे थे, रोलो भी उनकी सहायता कर रहा था। तभी अचानक मधुमक्खियों के एक विशाल झुंड ने हमला कर दिया। रोलो के हैंडलर ने उसे बचाने के लिए पॉलिथीन से ढका, लेकिन मधुमक्खियां भीतर घुस गईं और रोलो को करीब 200 बार डंक मारा।

तेज दर्द, जलन और बेचैनी से बेकाबू रोलो सुरक्षा कवच से बाहर आ गया और और भी अधिक हमलों का शिकार हुआ। उसे तुरंत प्राथमिक उपचार देकर मेडिकल इवैक्यूएशन के लिए ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

CRPF की 228 बटालियन ने अपने शहीद साथी को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। जवानों ने हथियार उल्टे कर सलामी दी और शोक जताया। यह सम्मान रोलो के हैंडलर को औपचारिक रूप से सौंपा जाएगा।

CRPF के महानिदेशक ने कहा, “रोलो की बहादुरी और योगदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा। यह पुरस्कार उस समर्पण और बलिदान का प्रतीक है जो हमारे K9 यूनिट के सदस्य भी देते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed