March 12, 2026

राजस्थान के गैंग ने राजधानी में दिया था लूट को अंजाम, 5 गिरफ्तार 2 फरार 

0
IMG-20250515-WA0018

रायपुर – आजाद चौक थाना इलाके में लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले 5 बदमाश गिरफ्तार हुए हैं. पकड़े में आए सभी बदमाश राजस्थान के रहने वाले हैं. पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि उनके और 2 साथी हैं जो वारदात में शामिल रहे हैं. पुलिस फरार 2 और बदमाशों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है. बीते दिनों इस गैंग ने शहर के आजाद थाना इलाके में रुपए से भरा बैग लूट लिया था. लूट की वारदात में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि लुटेरों में शामिल एक शख्स भवानी शंकर है जो पीड़ित का परिचित है.

आरोपी योगेश ने घटना को अंजाम देने के लिए राजस्थान के श्रीडूंगरगढ़ से 3 आरोपियों को भेजा था. आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 15 लाख रुपए नगद 6 मोबाइल फोन और एक दोपहिया वाहन जप्त किया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 17 लाख रुपए बताई जा रही है. आजाद चौक पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 309 BNS के तहत कार्रवाई की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed