March 7, 2026

IED विस्फोट में 3 जवान शहीद; 1 गंभीर घायल, नक्‍सलियों की कायराना हरकत

0
bomb-blast-780x470

रायपुर – छत्तीसगढ़ से सटे तेलंगाना के मुलुगू जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है। वाजेडू और पेरुरु पुलिस स्टेशन के बीच हुए एक आईईडी विस्फोट में 3 जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने जवानों के मूवमेंट की जानकारी पहले से जुटा रखी थी। जैसे ही जवानों का दस्ता मौके पर पहुँचा, नक्सलियों ने पहले से बिछाए गए आईईडी से विस्फोट कर दिया। विस्फोट के तुरंत बाद भारी गोलीबारी भी की।

विस्फोट और फायरिंग में शहीद हुए जवानों की पहचान सामने नहीं आई है। घायल जवान को इलाज के लिए तत्काल निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इधर घटना के बाद इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सुरक्षा बलों ने आसपास के क्षेत्रों में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed