March 7, 2026

कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर फायरिंग, मुठभेड़ में महिला नक्‍सली ढेर

0
Naxal_operation__soldiers__return_1745838236

बीजापुर – कर्रेगुट्टा पहाड़ी क्षेत्र में चल रहे एंटी-नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ में एक वर्दीधारी महिला नक्सली को मार गिराया है। महिला नक्सली के पास से 303 राइफल भी बरामद की गई है।

पिछले पंद्रह दिनों से चल रहे अभियान के दौरान चार महिला नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में ढेर किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह ऑपरेशन नक्सल गतिविधियों की रीढ़ तोड़ने में सफल रहा है। अभी भी इलाके में ऑपरेशन जारी है। पहाड़ी इलाके में दोनों ओर से लगातार क्रॉस फायरिंग चल रही है।

पुलिस ने दावा किया है कि अभियान के दौरान कई बड़े माओवादी लीडर या तो मारे गए हैं या गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मुठभेड़ के साथ-साथ नक्सलियों के सैकड़ों ठिकानों और बंकरों को भी ध्वस्त किया गया है।

इस संयुक्त अभियान में DRG, STF, COBRA और CRPF की टीमें शामिल हैं। इन बलों की समन्वित रणनीति और कार्रवाई से नक्सल मोर्चे पर उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed