March 7, 2026

बीजेपी की साय सरकार में लगातार पॉवर कट होने से जनता हलाकान – पूर्व विधायक विकास उपाध्याय

0
IMG-20250506-WA0003

रायपुर – पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में आज छत्तीसगढ़ का एक प्रतिनिधि मण्डल छ.ग.स्टेट पॉ.डि.कं. लिमि. के एमडी भीम कँवर से चर्चा करने पहुँचे। विकास उपाध्याय ने बताया कि विगत् कई दिनों से लगातार राजधानी सहित छत्तीसगढ़ में बिजली की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है। उदाहरण के तौर पर पिछले दिनों आये आँधी तूफान में 24 से 30 घंटे तक बिजली का चले जाना, लो वोल्टेज की समस्या, समय बेसमय आधे घंटे एक घंटे के लिए बिजली कटौती करना बगैर पूर्व सूचना के, साथ ही ट्रांसफार्मर में लोड प्रॉब्लम, बार-बार डीओ उड़ना एवं लो वोल्टेज की समस्या आ रही है। उपाध्याय ने आगे कहा कि उपभोक्ताओं द्वारा सीएसईबी के अधिकारी कर्मचारी से संपर्क किया जाता है तो न ही कोई फोन उठाते हैं और समस्या संबंधित न ही कोई जवाबदारी लेने को तैयार रहते हैं। पूरे शहर में विद्युत तार जो वृक्ष के बढ़े हुए तनों से टकरा रहे हैं उसकी कटाई-छंटाई भी नहीं हो रही है। विद्युत विभाग के द्वारा जो उपकरण की खरीदी की जा रही है वह भी गुणवत्ताविहिन है।

उपाध्याय ने भारतीय जनता पार्टी की ट्रिपल इंजन की सरकार पर हमला करते हुए कहा कि कुछ दिनों पूर्व रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के लगभग सभी जिलों में कड़ी आँधी-तूफान के आने से विद्युत पोल, विद्युत तार एवं बड़े-बड़े वृक्ष गिरने से काफी क्षति हुई, लेकिन बीजेपी की ट्रिपल इंजन सरकार का इस प्रकार की प्रकृति आपदा हेतु किसी प्रकार की व्यवस्था की कोई तैयारी नहीं। 48-48 घंटों से विद्युत पोल गिरी रही लेकिन उसे व्यवस्थित करने की कोई तैयारी नहीं थी। अब तो बारीश का मौसम भी शुरू होने वाला है ऐसे में छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार विद्युत समस्या हेतु क्या कदम उठाएगी जब अभी का यह हाल है तो आगे क्या होगा इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है। छत्तीसगढ़ की जनता को पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा दिये जा रहे बिजली बिल हाफ योजना को भी सरकार सही ढंग से नहीं दे पा रही और समय से पहले ही बिजली बिल भुगतान का समय निर्धारित हो जाता है। विकास उपाध्याय ने कहा छत्तीसगढ़ में पार्षद महापौर विधायक सांसद नदारत हो चुके हैं, बारिश से पहले आए आंधी तूफान में ही ट्रिपल इंजन सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है, सीएसईबी के अधिकारी कर्मचारी ना फोन उठाएं ना जवाब देने को तैयार जनता बहुत ज्यादा त्रस्त हुई।

पूर्व विधायक ने ज्ञापन के माध्यम से छ.ग.स्टेट पॉ.डि.कं. लिमि. के एमडी को अवगत् कराया है कि विद्युत विभाग के द्वारा जो उपकरण की खरीदी की जा रही है वह भी गुणवत्ताविहिन है, यदि शीघ्र अतिशीघ्र बिजली संबंधित समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। आज के प्रतिनिधि मण्डल में विकास उपाध्याय के साथ बबीता नत्थानी, अशोक ठाकुर, गौरी शंकर दुबे, सौमित्र मिश्रा, संदीप शर्मा, कुलदीप मठरू, विकास अग्रवाल, संदीप सिरमोर, संदीप कटारिया, योगेश दीक्षित, संजू नायडू, योगेश तिवारी, डेमेन्द्र यदु, रितेश साहू, दीपेश यदु, रवि यादव, वेद प्रकाश कुशवाहा, किशनपुरी गोस्वामी आदि उपस्थित हुये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed