March 7, 2026

नक्‍सलियों ने जंगल में बिछाया स्‍पाइक होल का जाल, जवानों ने ढूंढ़ निकाला

0
Screenshot_2025-05-04-17-01-21-48_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_600x728

छत्तीसगढ़ – बस्तर संभाग में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अब तक के सबसे बड़े अभियान में सुरक्षाबलों को लगातार सफलता मिल रही है। बीजापुर जिले में दबाव बढ़ने के कारण नक्सली अपने ठिकाने छोड़कर भागने को मजबूर हो रहे हैं। इस बीच प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों की एक खतरनाक साजिश का खुलासा किया है।

गृह मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा करते हुए बताया कि नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए जंगलों में “स्पाइक होल” – यानी लोहे की कीलों से भरे खतरनाक गड्ढे – तैयार किए थे। इन गड्ढों में जवानों के फंसने की आशंका थी, जिससे जान का बड़ा खतरा हो सकता था।

गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने सतर्कता से इन जालों को समय रहते पहचान लिया और उन्हें निष्क्रिय कर दिया। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ जवानों के लिए ही नहीं, बल्कि जंगलों में रहने वाले मासूम ग्रामीणों, आदिवासियों और जानवरों के लिए भी जानलेवा हो सकते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed