March 6, 2026

जेल प्रशासनिक तबादला, पांच अधिकारियों के ट्रांसफर, योगेश सिंह क्षत्री को रायपुर सेंट्रल जेल की जिम्‍मेदारी

0
TRANSFER-BREAKING (2)

रायपुर – छत्तीसगढ़ सरकार ने जेल विभाग में प्रमुख प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया है। जारी आदेश के तहत विभिन्न जिलों में नए जेल अधीक्षकों की पदस्थापना की गई है। यह बदलाव जेल व्यवस्था को सशक्त और व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

योगेश सिंह क्षत्री को केन्द्रीय जेल रायपुर के अधीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है।

अमित शांडिल्य, जो पूर्व में अधीक्षक थे, अब सहायक महानिरीक्षक, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं, मुख्यालय नवा रायपुर के पद पर नियुक्त किए गए हैं।

अक्षय सिंह राजपूत को केन्द्रीय जेल अंबिकापुर का अधीक्षक बनाया गया है।

उत्तम कुमार पटेल को जिला जेल राजनांदगांव में प्रभारी अधीक्षक के रूप में पदस्थ किया गया है।

श्याम लाल ठाकुर को जिला जेल जशपुर का प्रभारी अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed