वीडियो: साहू समाज ने नशामुक्ती जागरण अभियान चलाकर, सरकार से प्रदेश के सभी ज़िलो में नशा उन्नमुलन केन्द्र खोलने की मांग की, देखें वीडियो
रिपोर्टर – इमाम हसन
सूरजपुर: साहू समाज के द्वारा नशा मुक्ती के लिए पुरे प्रदेश भर मे पद यात्रा कर जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। उसी कड़ी में आज सूरजपुर में साहू समाज के द्वारा नशा मुक्ति पदयात्रा किया जा रहा है बता दें अभियान का उद्देश्य समाज को नशा मुक्त करने का है और लोगों को इसके प्रति जागरूक कर एक अच्छे नशा मुक्त समाज का निर्माण करना है।
आज पद यात्रा मे साहू समाज के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारीयो समेत भारी संख्या मे स्थानिय साहू समाज के कार्यकर्ता मौजुद थे।वही पुरे नगर पालिका क्षेत्र मे पदयात्रा कर लोगो को जागरुक कर नशा मुक्ती कि अपील करते नजर आए। यह अभियान छह चरणो मे होगा जिसके पहले चरण के तहत पदयात्रा कि शुरुआत कि गई है।जो की सरगुजा संभाग के सभी जिलो मे पदयात्रा कर पहला चरण का समापन होगा। इसी क्रम मे आगे कि चरण भी शुरु कि जाएगी और नशा मुक्ती कि मुहिम को पुरा किया जाएगा।

