March 6, 2026

जवानों ने फहराया तिरंगा, छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा की कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर बड़ा ऑपरेशन जारी

0
PSX_20250430_151314

रायपुर – छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को पीछे धकेलते हुए एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। नक्सलवाद के खिलाफ देश की सबसे बड़ी जमीनी लड़ाई में अब तिरंगा लहराया जा चुका है।

यह ऑपरेशन बीते 9 दिनों से जारी है, जिसमें लगभग 10 से 12 हजार जवान हिस्सा ले रहे हैं। इनमें छत्तीसगढ़ पुलिस, तेलंगाना पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स, और अब झारखंड व बिहार से आए केंद्रीय बलों के जवान भी शामिल हैं।

मंगलवार को ऑपरेशन ने निर्णायक मोड़ लिया जब हेलीकॉप्टर की मदद से 500 जवानों को सीधे पहाड़ी पर उतारा गया। इसके बाद पूरे क्षेत्र को चारों ओर से घेरकर नक्सलियों के खिलाफ मोर्चा संभाला गया। अब तक 5 नक्सलियों को मार गिराया गया है, जिनमें 3 महिला नक्सली भी शामिल हैं।

40 से 45 डिग्री तापमान के बीच चल रहे इस ऑपरेशन में अब तक 40 जवान डिहाइड्रेशन का शिकार हो चुके हैं और 2 जवान आईईडी ब्लास्ट में घायल हुए हैं। फिर भी जवानों का हौसला कमजोर नहीं हुआ है।

फोर्स के वरिष्ठ अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि ऑपरेशन अभी रुकेगा नहीं। कर्रेगुट्टा से लगे दो और पहाड़ों को भी सुरक्षा बल कब्जे में लेंगे। इसके बाद भोपालपटनम की ओर से भी मूवमेंट शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed