March 6, 2026

असम प्रदेश में हो रहे पंचायत चुनाव को लेकर विकास उपाध्याय का धुआं धार प्रचार,कांग्रेस को वोट करने के अपील करने घर घर जा रहे

0
IMG-20250427-WA0012

रायपुर – पूर्व विधायक विकास उपाध्याय एक सप्ताह के लिए असम प्रदेश के दौरे पर है जहां पर असम में हो रहे पंचायत चुनाव को लेकर जिला और जनपद के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। उपाध्याय ने कहा कि असम प्रदेश के अपर असम क्षेत्र के डिब्रुगढ़ और चाराइडिय जिला के अलग अलग गांव में जाकर कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट करने अपील कर रहे हैं, लोगों को नुक्कड नाटक, आम सभा, रैली के माध्यम से कांग्रेस को समर्थन करने अपील कर रहे हैं ।


उपाध्याय ने कहा कि देश की मौजूदा हालात से जनता भली-भांति वाकिफ है और इस महंगाई के दौर में कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो जनता के हित लिए काम करती हैं जनता के सुख दुख में खड़ी होती हैं ये गरीब और माध्यम वर्ग से लेकर सबका भला चाहती है किसान,जवान, छात्र, अमीर गरीब सबको साथ लेकर विकास करती हैं इसलिए कांग्रेस प्रत्याशियों को अपना मत देकर विजय श्री का तिलक लगाने जनता से आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed