March 6, 2026

रायपुर सेंट्रल जेल में कैदी ने किया सुसाइड,सुरक्षा व्यवस्था निगरानी की खुली पोल

0
CENTRAL-JAIL-650x405

रायपुर – केंद्रीय जेल में एक कैदी ने आत्म हत्या कर ली है। कैदी का नाम ओमप्रकाश बताया गया है। इसने अपने बैरक में फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना ने एक बार फिर जेल की भीतरी सुरक्षा व्यवस्था निगरानी की पोल खोल दी है। जेल प्रशासन जांच कर रहा है।

इससे पहले भी कई कैदियों ने खुदकुशी की कोशिश या खुदकुशी की है। इसी साल की शुरुआत यानी जनवरी माह ने एक अफ्रीकन ड्रग्स डीलर ने फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। अपने ही सेल पर फांसी के फंदे पर लटकता दिखा था। उसे 2021 में गिरफ्तार किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed