छत्तीसगढ़ भीषण गर्मी; 25 अप्रैल से गर्मियों की छुट्टी घोषित,स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
रायपुर – छत्तीसगढ़ में इस साल अप्रैल के महीने में ही तापमान तेजी से बढ़ता जा रहा है। दिन में लू चलने लगी है और कई जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने 25 अप्रैल 2025 से सभी सरकारी और निजी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर दी है।

राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्कूलों को 25 अप्रैल से बंद कर दिया जाएगा और अगले आदेश तक शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।

