प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास घेरने हजारों से भी अधिक की संख्या में पहुँचे कांग्रेसी
रायपुर – भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद से अपराध के गढ़ बने छत्तीसगढ़ में आज प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के नेतृत्व में हजारों से भी अधिक की संख्या में कांग्रेसजन व आमजन बढ़ रहे अपराध से आहत होकर मुख्यमंत्री निवास घेराव करने व्हाईट हाउस नगर निगम रायपुर से कूँच किये थे। जिसमें लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय भी इस आन्दोलन में रायपुर लोकसभा के सैंकड़ों कांग्रेसजनों को अपने साथ लेकर आन्दोलन कर रहे थे।
विकास उपाध्याय ने बताया कि जब से छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से भारत देश में आपराधिक मामलों की सूची में यूपी बिहार को पीछे छोड़ छत्तीसगढ़ प्रदेश नंबर वन पर आ गया है, छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन चुका है। यहाँ बलात्कार, हत्या, अपहरण, लूट, डकैती और चोरी जैसे वारदात आम हो गए हैं, जिसका सीधा-सीधा ग्राफ जो केवल छत्तीसगढ़ के कुछ ही जिलों में जनवरी 2024 से वर्तमान की स्थिति तक का आँकड़ा पूरी तरह बयाँ कर रहा है, तो यदि छत्तीसगढ़ के सभी जिलों का ग्राफ निकाला जायेगा तो क्या स्थिति होगी। जिसमें हत्या में 1027, लूट 424, चोरी 7288, बलात्कार 2980, अपहरण 3333 और डकैती में 54 मामले शामिल हैं। विकास उपाध्याय ने कहा यदि इसी प्रकार से आपराधिक मामले प्रदेश में बढ़ते रहे तो कांग्रेस पार्टी जनता के न्यायहित में इससे भी ज्यादा आक्रोशपूर्ण आंदोलन करने तैयार रहेगी।
रायपुर में 44 डिग्री तापमान में सभी कांग्रेसी जबरदस्त संघर्ष करते हुए आज मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने चल पड़े थे। जहाँ आधे रस्ते पर ही पुलिस द्वारा बैरिकेटिंग लगाया गया था, जिसमें 02 बैरिकेट को विकास उपाध्याय एवं कांग्रेसजन तोड़ने में सफल हो गए। विकास उपाध्याय ने कहा कि “भ्रष्टाचार की जड़ें जितनी गहरी होंगी, हमारी आवाज उतनी ही बुलंद होगी। भाजपा के इस कुशासन को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है!“ इस आक्रामक उद्घोषणा के साथ रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के साथ सैंकड़ों कांग्रेसियों ने आज भाजपा सरकार के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे अपराध को लेकर विरोध दर्ज कराया। विकास उपाध्याय और जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में यह घेराव प्रदेश में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित किया गया जिसका उद्देश्य जनता को भाजपा सरकार की नीतियों और उनके प्रभाव से अवगत कराना है। विकास उपाध्याय ने बताया कि यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के नेतृत्व में किया गया जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव विजय जांगिड़ एवं ज़रिता लैतफलांग जी समेत सैंकड़ों से भी अधिक की संख्या में कांग्रेसजनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.

