March 6, 2026

कांग्रेस विधायक के PSO ने खुद को मारी गोली, सर्विस राइफल से की खुदकुशी

0
Screenshot_2025-04-20-18-49-21-17_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_956x535

बलौदाबाजार – जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है जहां भाटापारा विधायक इंद्र साव की सुरक्षा में तैनात पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।

मृतक का नाम डिगेश्वर गागड़ा बताया जा रहा है। यह घटना शनिवार दोपहर की है जब उसने अपने सरकारी क्वार्टर की छत पर जाकर आत्मघाती कदम उठा लिया।

घटना भाटापारा विधायक के निवास के सामने स्थित डिगेश्वर गागड़ा के सरकारी आवास पर हुई। स्थानीय लोगों को अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब वे मौके पर पहुंचे, तो देखा कि डिगेश्वर खून से लथपथ छत पर पड़ा हुआ है।

तुरंत इसकी सूचना भाटापारा शहर पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, डिगेश्वर गागड़ा ने किन परिस्थितियों में आत्महत्या की, इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है। न तो कोई सुसाइड नोट मिला है और न ही परिजनों या सहयोगियों ने कोई ठोस वजह बताई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मृतक के मोबाइल व कॉल रिकॉर्ड्स की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed