March 6, 2026

भाजपा नेता की कार ने बाइक को मारी टक्कर,कांग्रेस नेता की मौत,बताया साजिशन हत्या

0
Screenshot_2025-04-19-12-12-20-98_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7_copy_1037x760

कोंडागांव – भाजपा नेता की कार से टक्कर के बाद कांग्रेस नेता हेमंत भोयर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही पूरे जिले में हड़कंप मच गया और कांग्रेस नेताओं ने इसे एक साजिश करार दिया।मृतक हेमंत भोयर कोण्डागांव विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष थे। इसके साथ ही वे मुलमुला पंचायत में पंच के रूप में कार्यरत थे। वे कांग्रेस पार्टी के जुझारू और सक्रिय कार्यकर्ताओं में गिने जाते थे।

यह दर्दनाक हादसा कोंडागांव के जिला अस्पताल के ठीक सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। जैसे ही हादसा हुआ, आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक का शव वहीं सड़क पर पड़ा रहा और परिजनों तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शव के साथ धरना शुरू कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मोहन मरकाम भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह कोई साधारण हादसा नहीं, बल्कि एक सोची-समझी हत्या है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस के सक्रिय नेताओं को टारगेट कर रहे हैं।

हेमंत भोयर की मौत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता और परिजन बड़ी संख्या में कोंडागांव थाना पहुंचे। उन्होंने थाने का घेराव किया और आरोपी भाजपा नेता की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

कांग्रेस नेताओं और मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि पुलिस जानबूझकर आरोपी को बचा रही है और हादसे में प्रयुक्त वाहन को छुपाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed