March 6, 2026

कुत्‍ता खरीदने मां से मांगे पैसे, नहीं दिए तो मार डाला, पत्‍नी घायल

0
assam-crime

रायपुर – राजधानी के उरला थाना क्षेत्र के नागेश्वर नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने महज 200 रुपए के लिए अपनी मां की हत्या कर दी। आरोपी की पत्नी ने बीच-बचाव किया तो उस पर भी हमला कर दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी प्रदीप देवांगन एक ई-रिक्शा चालक है। वह जर्मन शेफर्ड नस्ल का कुत्ता खरीदना चाहता था, जिसकी कीमत 800 रुपए थी। उसने 600 रुपए पहले ही जमा कर लिए थे और बाकी 200 रुपए मां से मांगे।

जब 70 साल की मां गणेशी देवांगन ने बेटे को जर्मन शेफर्ड नस्‍ल का कुत्‍ता खरीदने के लिए पैसे देने से मना किया तो गुस्से में आकर प्रदीप ने हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर दिए। उस समय मां बिस्तर पर थीं और वहीं उनकी मौके पर मौत हो गई।

मां की चीखें सुनकर आरोपी की पत्नी रामेश्वरी कमरे में पहुंची तो प्रदीप ने उस पर भी हमला कर दिया। घायल पत्नी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

वारदात के समय घर में आरोपी के तीन बच्चे भी मौजूद थे। 15 साल का बड़ा बेटा तुरंत बाहर भागा और पड़ोसियों को बुलाकर पूरी घटना की जानकारी दी। जब लोग घर के अंदर पहुंचे, तो मां की लाश और घायल पत्नी को देखकर दंग रह गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने हत्‍या और हत्‍या की कोशिश का केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed