March 7, 2026

महोदव एप के पैनलों से ऑन लाईन सट्टा संचालित करने वाले 08 अंतर्राज्यीय सहित कुल 14 सटोरिये गिरफ्तार

0
IMG-20250416-WA0031_copy_800x370

रायपुर- राजधानी पुलिस ने अंतर्राज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश किया है। महादेव सट्टा एप के जरिए कोलकाता और गुवाहाटी में बैठकर संचालित हो रहे इस ऑनलाइन सट्टा रैकेट को रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ध्वस्त कर दिया है। इस पूरे मामले में कुल 14 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें झारखंड, मध्यप्रदेश, पंजाब, उत्तरप्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ के आरोपी शामिल हैं।

पुलिस ने तीन मुख्य पैनल – L95 LOTUS, LOTUS 651 और LOTUS 656 से जुड़े सट्टा संचालनकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

इस कार्रवाई में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और साइबर रेंज यूनिट की प्रमुख भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 67 मोबाइल फोन, 8 लैपटॉप, 94 एटीएम कार्ड, 32 बैंक पासबुक, और लाखों की कीमत का अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किया गया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 30 लाख रुपए बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार इन आरोपियों द्वारा सट्टा संचालन में उपयोग किए जा रहे करीब 500 बैंक खातों में करोड़ों का लेन-देन हुआ है। वहीं, आईपीएल-2025 के इस सीजन में अब तक 17 प्रकरणों में कुल 41 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं और लगभग 72 लाख रुपए से अधिक का मशरूका जब्त किया गया है।

पुलिस ने सट्टे के लिए इस्तेमाल किए गए कई एप और लिंक जैसे Gajanand App, Mr. Bean, Winpro-in, FunÛch App और Gold363 App आदि की भी जानकारी दी है। 1500 से अधिक बैंक खातों को फ्रीज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई में रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर संयुक्त पुलिस टीम ने कोलकाता के दो ठिकानों और गुवाहाटी के एक स्थान पर दबिश देकर इन आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, दरभंगा, कटनी, चाईबासा, आगरा और गुवाहाटी के युवक शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि ऑनलाइन सट्टा पर आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और अन्य संलिप्त आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed