July 24, 2026

सोनिया गांधी,राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की चार्जशीट मोदी के डर को दिखाता है – कांग्रेस

0
congress-rally-arrested-84-780x405

रायपुर – नेशनल हेराल्ड केस में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष नेता राहुल गांधी के खिलाफ ईडी के द्वारा चार्जशीट दाखिल किये जाने को कांग्रेस ने भाजपा का खीझ बताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि ईडी सत्ता की गुलाम बन चुकी है इसे भंग कर दिया जाना चाहिये। सोनिया गांधी, राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की चार्जशीट मोदी के डर को दिखाता है। जिस मुखरता से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मोदी सरकार को लगातार कटघरे में खड़ा कर रहे है जनता की आवाज उठा रहे है उससे घबरा कर मोदी सरकार ने ईडी के माध्यम से यह षड़यंत्र रचा है। भाजपा की केंद्र सरकार दबाव की राजनीति कर रही है। वह सोच रही है कि ईडी, सीबीआई, आईटी और सुरक्षाबलों को आगे कर कांग्रेस के द्वारा जनता के हित में उठाये जाने वाली आवाज को दबा देंगे। कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस का नेतृत्व भाजपा की इन दमनकारी नीति से डरने वाला नहीं है। कांग्रेस देश की जनता के हित में देश के लोकतंत्र को बचाने के लिये संघर्ष करती रहेगी, न झुकेगी और न ही रूकेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ मोदी सरकार द्वारा किये जाने वाले षड़यंत्र अब खुलकर दिखने लगे है। जनता देख रही है कि विपक्ष की मजबूत आवाज को दबाने के लिये संवैधानिक रूप से बनी संस्थाओं का मोदी सरकार असंवैधानिक उपयोग कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जिस नेशनल हेराल्ड अखबार पर फर्जी और मनगढ़त आरोप लगाकर कांग्रेस के नेताओं को परेशान करने की भाजपा साजिश रच रही है। नेशनल हेराल्ड और एसोसिएट जर्नल कांग्रेस की बलिदानी परंपरा का प्रमाण है। जब भाजपा के पूर्वज अंग्रेजों की चाटुकारिता कर रहे थे तब कांग्रेस के नेता पं. जवाहर लाल नेहरू, वल्लभ भाई पटेल, रफी अहमद किदवई जैसे नेता नेशनल हेराल्ड अखबार निकाल कर आजादी की अलख देश की जनता तक पहुंचा रहे थे। यह वही नेशनल हेराल्ड है जिसे अंग्रेजों ने 1942 से 1945 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान प्रतिबंधित किया। जिस भारत छोड़ो आंदोलन का भाजपाईयों के पूर्वज विरोध कर रहे थे, उसी भारत छोड़ो आंदोलन के नेशनल हेराल्ड क्रांति की अलख जगा रहा था।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा नेशनल हेराल्ड के नाम पर इसलिये झूठा केस बनवाया है क्योंकि वह भारत की आजादी की लड़ाई के प्रतिमानों को मिटाना चाहती है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या से भाजपा और संघ के लोगों ने यह षड़यंत्र शुरू किया था और आज तक उसमें भाजपा और संघ के लोग जुड़े हुये है। केंद्र में सत्ता में आने के बाद इस षड़यंत्र में केंद्रीय एजेंसियों को भी शामिल कर उनका दुरुपयोग किया जा रहा है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और हमारे नेतृत्व का इरादा स्पष्ट रूप से यह सुनिश्चित करने का है कि नेशनल हेराल्ड जो कांग्रेस पार्टी की विरासत का प्रतीक है। उसके मूल्य हमेशा जीवित रहें और हमारे आदर्शो और सिद्धांतों को व्यक्त करने में नेशनल हेराल्ड हमारी आवाज बना रहे। यह सत्य की लड़ाई है। सत्य की हमेशा विजय हुई है और इस बार भी होगी। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व इस अग्निपरीक्षा से और ओजस्वी होकर उभरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed