March 7, 2026

नक्सलियों ने प्‍लांट किए थे टिफिन और बोतल बम, सुरक्षाबलों ने साजिश की नाकाम

0
Screenshot_2025-04-14-16-56-18-75_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_913x554

बीजापुर – जिले के मनकेली इलाके में नक्सलियों की एक बड़ी साजिश सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दी। सूचना मिलने पर BDS की टीम ने कार्रवाई कर 5 आईईडी बम बरामद किए। ये बम बोतल और टिफिन बॉक्स में छिपाकर रखे गए थे, जिन्हें सीरियल ब्लास्ट के लिए तैयार किया गया था।

सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, नक्सलियों ने इन विस्फोटकों को सड़क किनारे स्ट्रैटेजिक पॉइंट्स पर लगाया था, ताकि बड़े पैमाने पर हमला किया जा सके। हालांकि, इंटेलिजेंस इनपुट और CRPF व पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इन्हें समय रहते नष्ट कर दिया गया। कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना के बाद मनकेली और आसपास के इलाकों में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया है। अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि नक्सलियों की यह साजिश बीजापुर में हिंसा फैलाने की कोशिश थी, जिसे विफल कर दिया गया।

सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, नक्सलियों ने बोतल और टिफिन बॉक्स जैसे सामान्य सामानों में विस्फोटक छिपाकर चेकपोस्ट्स और पेट्रोलिंग टीमों को निशाना बनाने की कोशिश की थी। यह उनकी नई रणनीति हो सकती है, जिस पर सुरक्षा एजेंसियां गहन नजर रख रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed