March 6, 2026

बैंक अफसरों ने दूसरे की जमीन पर लगवा दी बोली, ठगे 5.52 लाख; 6 कर्मचारियों पर FIR

0
FIR

रायपुर – राजधानी के डीडी नगर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला ज़मीन नीलामी घोटाला सामने आया है। इस मामले में IDFC फर्स्ट बैंक पर गंभीर आरोप लगे हैं। शिकायत के मुताबिक, बैंक ने किसी और की ज़मीन पर नीलामी का विज्ञापन निकाला और उस पर एक व्यक्ति से बोली लगवाकर 5 लाख 52 हजार रुपये जमा करवा लिए।

शिकायतकर्ता नवनीत चौरसिया ने बताया कि उन्होंने बैंक के नीलामी विज्ञापन को देखकर दो अलग-अलग ज़मीन के लिए बोली लगाई थी। बोली जीतने के बाद उन्होंने तय रकम 5.52 लाख रुपये बैंक के खाते में जमा भी कर दिए। लेकिन जब वे ज़मीन की स्थिति देखने मौके पर पहुंचे, तो पता चला कि जिस ज़मीन पर उन्होंने बोली लगाई थी, वह किसी और व्यक्ति की है और उस पर बैंक का कोई अधिकार नहीं है। इस तरह से नवनीत को ठगा गया।

नवनीत का कहना है कि बैंक ने दो अलग-अलग ज़मीनों के लिए बोली प्रक्रिया चलाई, लेकिन दोनों बार एक ही ज़मीन का लोकेशन दिखाया गया, जो पहले से किसी और के नाम पर रजिस्टर्ड है। उन्होंने जब ज़मीन का वैरिफिकेशन करवाया, तब उन्हें असलियत का पता चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed