नगर पंचायत माना कैम्प में सुशासन तिहार,जनता अपनी समस्या संबंधी कर रहे आवेदन
रायपुर/ माना – छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार-2025 का आगाज हो चुका है। रायपुर जिले के नगरीय निकायों, पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों में समाधान पेटियों के माध्यम से आमजनों के शिकायत प्राप्त किए जा रहे हैं। इस मौके पर माना कैम्प के नगर पंचायत अध्यक्ष संजय यादव और सीएमओ ने वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पंचायत के सभी 4 जोन के अंतर्गत विभिन्न वार्डों की समीक्षा की और आवेदकों से चर्चा कर उनकी मांग और समस्याओं को सुना।
सुशासन तिहार प्रदेशभर में 8 अप्रैल से 31 मई तक 3 चरणों में आयोजित किया जा रहा है। नगर पंचायत में वार्डवार समाधान पेटी रखी गई है, जिसमें आम जनता अपनी समस्या संबंधी आवेदन डाल सकेंगे।

नगर पंचायत माना कैम्प में चार जोन पर लगा शिविर
1.वार्ड क्रमांक 1,2,3,4 कमांडेंट ऑफिस
2.वार्ड क्रमांक 5,6,7 प्राथमिक शाला माना कैम्प
3.वार्ड क्रमांक 8,9,10,15 दुर्गा मंदिर पंडाल 20 ब्लॉक व राधा कृष्ण मंदिर 18 ब्लॉक
4.वार्ड क्रमांक 11,12,13,14, नगर पंचायत कार्यालय के सामने,आयोजित शिविर मे आमजनो के आवेदन लिया जाएगा,
समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक।
आवेदन पत्र शिविर मे उपलब्ध है, जिसे लिखकर जमा करना है मोबाईल नंबर अनिवार्य है।अपनी मांग या शिकायत जरूर दर्ज कराये व समाधान पाये।

मुख्य रूप से पेयजल व्यवस्था, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, नाली सफाई एवं राशन वितरण जैसी जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आई हैं, वही नगर पंचायत के अधिकारी ने बताया कि सभी आवेदनों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है समाधान शिविरों के माध्यम से नागरिकों को उनके आवेदन की स्थिति से अवगत कराया जाएगा और सभी आवेदनो को जल्द से जल्द समाधान का प्रयास किया जाएगा। सुशासन तिहार के माध्यम से नगर पंचायत में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसुनवाई की प्रभावी व्यवस्था को बल मिल रहा है, जिससे आम नागरिकों का शासन-प्रशासन में विश्वास और अधिक मजबूत हो रहा है।

