घरेलू गैस सिलेंडर महंगा,50 रुपये महंगा हुआ LPG गैस सिलेंडर,केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने दी जानकारी
दिल्ली – सोमवार को आम जनता को महंगाई का एक और तगड़ा झटका लगा है। केंद्र सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। अब 14 किलोग्राम वाला LPG गैस सिलेंडर आपको 50 रुपये महंगा पड़ेगा।
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने के बाद अब आपको 803 रुपये की जगह 853 रुपये चुकाने होंगे। LPG गैस सिलेंडर की नई कीमतें कल से ही लागू होंगी।
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जबकि भारत में हमने अब तक दाम काफी हद तक काबू में रखे थे। लेकिन अब मजबूरी में रसोई गैस की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी करनी पड़ी है।
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि गैस सिलेंडर में 50 रुपये की बढ़ोतरी उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए भी होगी। 15-30 दिनों बाद इसकी समीक्षा की जाएगी।

