March 6, 2026

ASI रिश्वत लेते गिरफ्तार, युवक से झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर मांगे थे इतने रुपये

0
2025421556100001720254215561000007

कोरबा – जिले में एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी ने सख्त रुख दिखाया है। एसीबी की टीम ने कोतवाली थाने में पदस्थ एएसआई मनोज मिश्रा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, एएसआई मनोज मिश्रा ने एक युवक को धमकाते हुए कहा था कि उसकी बोलेरो गाड़ी से डीजल चोरी की जाती है और वह उसे जेल भेज देगा। इसी धमकी के आधार पर उसने युवक से 50,000 रुपये की मांग की थी।

पीड़ित युवक ने इस बात की शिकायत एसीबी से की और आरोपी एएसआई के साथ हुई मोबाइल बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सौंपी। जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद ACB ने आरोपी को पकड़ने का प्लान तैयार किया।

एसीबी की टीम ने कोरबा शहर के टीपी नगर चौक के पास जाल बिछाया। जैसे ही एएसआई ने युवक से 10 हजार रुपये की पहली किश्त ली, टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी एएसआई मनोज मिश्रा से पूछताछ कर रही है। फिलहाल उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार, मनोज मिश्रा की कोतवाली थाने में पोस्टिंग से पहले हरदीबाजार थाना में तैनाती थी। वहीं पर उसने उक्त युवक को डीजल चोरी के मामले में फंसाने की धमकी दी थी और पैसे की मांग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed