March 6, 2026

पार्षदों ने महापौर पर डाला पानी, हंगामे के बीच मेयर ने पेश किया बजट

0
Screenshot_2025-04-04-18-35-37-29_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_931x706

रायपुर – बीरगांव नगर निगम में पानी की समस्या को लेकर भाजपा पार्षदों ने अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया। बजट भाषण के दौरान भाजपा पार्षदों ने पानी से भरा कंटेनर महापौर नंदलाल देवांगन पर उड़ेल दिया, जिससे न सिर्फ उनके कपड़े बल्कि बजट की फाइलें भी भीग गईं।

इस घटना के बाद सदन में हंगामे का माहौल बन गया और दोनों पक्षों की ओर से जमकर नारेबाजी हुई। भाजपा पार्षदों का कहना है कि बीरगांव के कई इलाकों में पानी नहीं पहुंच रहा है, जिससे जनता परेशान है।

वहीं महापौर ने इसे अमर्यादित और मुद्दाविहीन विरोध करार दिया। इसी हंगामे के बीच 149 करोड़ रुपये का बजट भी पेश किया गया जिसमें जल आवर्धन योजना के लिए 10 करोड़, स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के लिए 20 करोड़ और नगर उत्थान योजना के लिए 30 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया।

तालाबों के कायाकल्प और मांस-मछली बाजार निर्माण के लिए भी बजट रखा गया है। भाजपा पार्षदों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द पानी की व्यवस्था नहीं हुई, तो विरोध और उग्र रूप लेगा।

महापौर ने कहा कि 80 से 90 प्रतिशत क्षेत्रों में पानी की व्यवस्था हो चुकी है, कुछ अंदरूनी इलाकों में सुधार की जरूरत है, जिस पर काम चल रहा है। उन्होंने सदन की गरिमा भंग करने के लिए भाजपा पार्षदों पर कार्रवाई की मांग की है।

यह घटना नगर निगम की कार्यप्रणाली और राजनीतिक टकराव को उजागर करती है, जहां जनता के मुद्दों पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप की जगह समाधान ढूंढना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed