March 7, 2026

सीबीआई की एफआईआर भाजपा का षड़यंत्र – कांग्रेस इन षड़यंत्रों से डरने वाली नहीं – दीपक बैज

0
IMG-20250119-WA0015

रायपुर – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के खिलाफ सीबीआई की एफआईआर राजनैतिक प्रतिशोध है, जो साफ दिख रहा है। यह भाजपा का षड़यंत्र है। अगर भाजपा यह सोच रही है कि कांग्रेस को डराया या रोका जा सकता है, तो यह उसकी सबसे बड़ी भूल है। कांग्रेस न झुकी है, न झुकेगी। भाजपा के हर षड़यंत्रों का जवाब दिया जायेगा। कांग्रेस इन षड़यंत्रों का मुकाबला हर स्तर करेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने महादेव ऐप के खिलाफ कार्यवाही किया, जिसने कार्यवाही किया उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करना बताता है कि भाजपा इस कार्यवाही के खिलाफ थी उसका महादेव ऐप को संरक्षण है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के महासचिव भूपेश बघेल पर सीबीआई द्वारा किया गया एफआईआर भाजपा की हताशा को दिखाता है। पिछले दिनों भूपेश बघेल को पंजाब का प्रभारी बनाये जाने के बाद पंजाब में जिस प्रकार से कांग्रेस के पक्ष में राजनैतिक वातावरण बना है उससे भाजपा डरी हुई है। भाजपा और सीबीआई का एक षड्यंत्र अदालत में धराशाई हुआ है, भूपेश बघेल के खिलाफ मुकदमा नहीं चलाने का फैसला आया इन सब घटनाक्रम से भाजपा बौखला गयी है। बौखलाहट में भाजपा के इशारे पर यह एफआईआर कराया गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की राजनीति अब जांच एजेंसियों के सहारे चल रही है। सात साल पुराने झूठे केस को अदालत ने खारिज कर दिया, अब दुर्भावनापूर्वक नया मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed