March 6, 2026

स्वच्छता दरकिनार,सड़क को बना दिया कूड़ा डंपिंग जोन,प्रदूषण विभाग के नियमों की अनदेखी: माना कैम्प

0
FB_IMG_1743594197187_copy_600x800

रायपुर / माना – नगर पंचायत माना कैम्प में कचरा प्रबंधन पूरी तरह फिसड्डी बना है। नगर क्षेत्र से प्रतिदिन निकलने वाला गीला व सूखा कचरा का समुचित प्रबंधन को लेकर नगर पंचायत प्रशासन लापरवाह बना है। हालात यह है कि नगर से निकलने वाले कचरों को यत्र-तत्र जमा किया जा रहा है। इससे होने वाले गंदगी व बदबू से इलाके में संक्रमण की आशंका बनी रहती है। नगर के कुल 15 वार्डों से हर दिन लगभग 5 क्विंटल से ज्यादा कचरा निकलता है, जो विभिन्न जगहों पर यत्र-तत्र जमा किया जा रहा है। सफाई मद में प्रतिमाह लाखो रुपये भी खर्च किये जा रहे है। बावजूद इसके, कचरा डम्पिंग के लिए नगर पंचायत प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

लिहाजा, नगर प्रशासन की उदासीनता के कारण सफाई कर्मी भी यत्र-तत्र कचरा जमा करने के लिए मजबूर है। लेकिन नगर प्रशासन के अब तक कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा है।

नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 स्थित नहर पुल के मुख्य मार्ग मुक्तिधाम के पास स्थित सरकारी भूमि पर पिछले कई वर्षों से नगर से इकट्ठे किए कचरे का डंपिंग किया जा रहा है। डंप किये जा रहे कचरे से निकलने वाले बदबू व सड़को पर गंदगी फैलने से स्थानीय लोगों और विपक्ष (कांग्रेस ) के द्वारा विरोध भी व्यक्त किया जा चुका है। साथ ही वार्ड 13 के कांग्रेस पार्षद पूजा राजेश हालदार के नेतृत्व में CMO को भी स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पिछले महीने 24 मार्च को ज्ञापन भी सौपा गया था। लेकिन स्थानीय प्रशासनिक महकमे के द्वारा कचरा डंप का कार्य आज भी अनवरत जारी है। जबकि बदबूदार कचरे से बीमारी फैलने की आशंका बनती जा रहीं है। आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। इतना ही नहीं इस रास्ते से आने जाने वाले लोगों को भी परेशानी होती है।

जबकि नियमानुसार संग्रहित किये जाने वाले कचरों को अगल-बगल आबादी वाले जगहों पर खुले में फेंके जाने पर रोक है। सफाई वाहन से भी खुले में कचरा ले जाने के साथ-साथ किसी नदी या किसी सड़क किनारे कचरा डंप करना भी नियम के विरुद्ध है।

नगर पंचायत माना क्षेत्र में कचरा डंपिग को लेकर प्रदूषण विभाग के नियमों की अनदेखी की जा रही है। जिससे आमलोगों की परेशानी बढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed