सरकार की महत्वपूर्ण योजना में लापरवाही,पांच आवास मित्रों को किया बर्खास्त, सीईओ ने जारी किया आदेश
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर – जिले के जनपद पंचायत भरतपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत नियुक्त आवास मित्रों की लापरवाही सामने आई है। जिला पंचायत कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन आवास मित्रों को आवंटित ग्राम पंचायतों में कार्य में लापरवाही, प्रगति शून्य रहने, बैठकों में अनुपस्थिति और क्षेत्रीय दौरा न करने के कारण सेवा से हटा दिया गया है।
बता दें कि आवास मित्र ग्राम पंचायतों में काम करते हैं। जिनकी जिम्मेदारी प्रधानमंत्री आवास योजना की है। उक्त कार्य में लगातार कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में भरतपुर जनपद पंचायत के तहत कार्यरत आवास मित्र लगातार काम में लापरवाही बरत रहे थे। इस पर जिला पंचायत सीईओ ने बड़ा एक्शन लिया है।
सौरभ यादव,गणेश तिवारी,रवि प्रकाश,आकाश जायसवाल,रामप्रवेश इन पर आरोप था कि वे अपने-अपने आवंटित ग्राम पंचायतों में निर्धारित दायित्वों का पालन नहीं कर रहे थे, जिससे योजना के लक्षित उद्देश्य प्रभावित हो रहे थे
इसी तरह, मनेन्द्रगढ़ जनपद पंचायत के ऑपरेटर पंकज शर्मा को कार्य में अनुपस्थित रहने के कारण मार्च माह का वेतन रोक दिया गया है। उनके खिलाफ आगामी आदेश तक यह कार्रवाई लागू रहेगी।

