नगर पंचायत माना कैम्प में लाखों रुपए की मशीन खरीदें गए,पर नहीं हो रहा है इसका इस्तेमाल,यार्ड में शोभा की वस्तु बनी हुई,खास रिपोर्ट…
रायपुर/ माना – नगर में सफाई व्यवस्था को लेकर नये-नये उपकरण व मशीनें खरीद रहे है। कुछ मशीनों का इस्तेमाल तो हो रहा है। पर एक ऐसा मशीन है जो स्टोर में शोभा की वस्तु बनी हुई हैं। दरअसल लाखों रुपए की मशीन धूल,पानी और धूप में रहकर खराब हो रही हैं। रखे-रखे नगर पंचायत के लाखों रूपए के उपकरण बर्बाद हो रहे है। करीब 10 लाख रुपए का नाला मैन मशीन है।
जानकारी के मुताबिक नाला मैन मशीन करीब साल भर पहले पंचयात द्वारा खरीदी गयी थी। नालों में बिना उतरे ही मशीन से नाले की सफाई हो। इसके इस्तेमाल से कम समय में अधिक नाले की सफाई हो सकती है।

इस एक नाला मैन मशीन की कीमत 10 लाख रुपए से अधिक है। लेकिन माना कैम्प में इसका इस्तेमाल अब तक शुरू नहीं किया गया। मशीन का उपयोग न करने के कारण यह रखे-रखे खराब हो रही है। वही अधिकारी का कहना है। कि ऑपरेटर न होने के कारण इस नाला मैन मशीन का इस्तेमाल नही हो रहा है।
पर सवाल यह उठता है कि लाखो रुपए से खरीदी गई । इस नाला मैन मशीन का यदि ऑपरेटर उपलब्ध नही है। तो इतनी महंगी मशीन क्यों ख़रीदी गई?

