March 6, 2026

राज्यपाल के काफिले के फॉलो वाहन ने महिला को मारी टक्कर ,हादसे में 55 वर्षीय महिला की मौत

0
Screenshot_2025-03-28-23-29-09-21_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_922x592

सरगुजा – यह घटना उस समय हुई जब राज्यपाल रमेन डेका अपने काफिले के साथ उल्टापानी पिकनिक स्पॉट का दौरा कर रहे थे। काफिले में शामिल फॉलो वाहन की टक्कर से एक महिला घायल हो गई, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

हादसे में 55 वर्षीय महिला सुन्नी मझवार गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। टक्कर के बाद महिला को मैनपाट के कमलेश्वर अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इस हादसे के बाद राज्यपाल रमेन डेका का दौरा अचानक स्थगित कर दिया गया। दौरा रद्द करने की वजह राज्यपाल के स्वास्थ्य कारणों को बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed