पटवारी और बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाए, सीमांकन के लिए मांगी थी रिश्वत
छत्तीसगढ़ – एंटी करप्शन ब्यूरो ने जिले के प्रतापपुर क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। ACB की दो टीमों ने एक पटवारी और एक बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
एसीबी की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की है। रिश्वत की मांग को लेकर इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से शिकायत की गई थी। इसके बाद मामले की जांच के बाद एसीबी ने एक्शन लिया है
सूरजपुर जिले के गोविन्दपुर में पटवारी को जमीन के सीमांकन बनाने के नाम पर 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया गया है। इसको लेकर पीड़ित ने ACB में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच करने के बाद एसीबी ने कार्रवाई करते हुए पटवारी को अरेस्ट किया है।
जिले से ही दूसरा मामला प्रतापपुर तहसील कार्यालय से सामने आया है। जहां एक बाबू को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एसीबी की टीम ने अरेस्ट किया है। ACB की टीम ने पूर्व तैयारी के आधार पर उसे पकड़ा है।
इस साल सरगुजा संभाग में ACB ने अब तक 10 से अधिक भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। विभाग की ओर से भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। आज फिर से दो कर्मचारी रिश्वत की मांग करने के बाद लेते हुए पकड़े गए। जिन्हें एसीबी ने अरेस्ट कर लिया है।

