April 25, 2026

मीनल चौबे ने पेश किया सदन में पहला बजट,1529 करोड़ 53 लाख 28 हजार करोड़ की सौगात

0
IMG-20250328-WA0009

रायपुर – नगर निगम का बजट आज महापौर मीनल चौबे द्वारा पेश किया गया। इस वर्ष का बजट 15 सौ 29 करोड़ 53 लाख 28 हजार रुपये का है, जो पिछले वर्ष की तुलना में कम है। महापौर चौबे ने सदन में बजट अभिभाषण पढ़ते हुए कहा, “हमने बनाया, हम ही संवारेंगे, रायपुर को स्वर्ग का निखारेंगे।” उन्होंने इसे एक फायदे का बजट बताया।

नगर निगम की पहली सामान्य सभा आज सुबह 11 बजे शुरू हुई, जिसमें प्रश्नकाल के बाद बजट पेश किया गया। यह 15 साल के बाद पहली बार है जब बीजेपी से जुड़े मेयर ने निगम का बजट पेश किया है। बजट पेश होने के बाद निगम बॉन्ड भी प्रस्तुत किया जाएगा।

रायपुर नगर निगम के बजट में जल आवर्धन के लिए विशेष योजना है। MLD अतिरिक्त STP निर्माण निमोरा में 122.24 करोड़ का प्रस्तावित है। 206 MLD STP ट्रीटेड वाटर का औद्योगिक क्षेत्रों में किया जाएगा उपयोग। जोनों में 189 करोड़ 93 लाख 69 हजार खर्च किए जाएंगे।

E गवर्नेंस के लिए 50 लाख किए जाएंगे खर्च,

आवास के लिए 45 करोड़, अमृत मिशन के लिए 5 करोड़ किए जाएंगे खर्च,

नगर विकास/मार्ग चौड़ीकरण में खर्च किए जाएंगे 120 करोड़ रुपए खर्च,

पार्षद अनुशंसा के लिए 4 करोड़ 78 लाख का बजट

पीएम ई-बस सेवा योजना के संचालन के लिए किए गए फैसले। 2025-26 में जरवाय के 2.02 हेक्टेयर आबंटित भूमि पर 14.33 करोड़ की लागत से बस डिपो का किया जाएगा निर्माण। 12.27 करोड़ की लागत से इलेक्ट्रॉनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण पूरा कर बस रूट का होगा सर्वे। ई – बसों का संचालन किया जाएगा शुरू।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *