March 6, 2026

केंद्रीय गृहमंत्री शाह 4-5 अप्रैल को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे, बस्तर पंडुम समापन समारोह में होंगे शामिल,नक्सल उन्मूलन पर राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों से करेंगे चर्चा

0
amit-shah (3)

रायपुर – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 और 5 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे और बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू होंगे।

गृहमंत्री अमित शाह 4 अप्रैल की देर शाम राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। उनकी यात्रा का उद्देश्य नक्सल उन्मूलन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठकें करना है।

5 अप्रैल को अमित शाह बस्तर के दंतेवाड़ा जिले जाएंगे। वे वहां आयोजित बस्तर पंडुम समापन समारोह में शामिल होंगे। यह समारोह बस्तर की पारंपरिक संस्कृति और उत्सव का प्रतीक है।

अमित शाह दंतेवाड़ा में नक्सल समस्या पर राज्य के उच्च अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में नक्सल उन्मूलन के लिए नई रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी। यह बैठक राज्य में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed