सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, ऑपरेशन में तीन नक्सलियों को मार गिराया
छत्तीसगढ़ – दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा क्षेत्र में आज सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। इस ऑपरेशन में अब तक तीन नक्सलियों को मार गिराया गया है, जबकि मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद हुआ है।
सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान के तहत इस इलाके में रेड पर निकली थी। सुबह करीब 8 बजे से दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई, जो अभी भी जारी है। ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने नक्सलियों पर मजबूत कार्रवाई करते हुए उन्हें पीछे धकेल दिया।
मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन तेज कर दिया है। संदिग्ध नक्सली गतिविधियों की जांच की जा रही है और अधिक हथियारों व विस्फोटकों की तलाश जारी है। अभी तक सुरक्षाबलों के किसी जवान के हताहत होने की खबर नहीं है।

