March 7, 2026

आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत,कोसगई माता मंदिर में दर्शन और पिकनिक के लिए गया था परिवार

0
Screenshot_2025-03-23-20-24-19-27_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_964x675

कोरबा – जिले के बांगो थाना क्षेत्र के कोसगई में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हुआ। कोसगई माता मंदिर में दर्शन करने और पिकनिक मनाने गए एक परिवार पर यह कुदरती कहर टूटा।

दरअसल, करीब 40-50 लोग कोसगई मंदिर में बकरा चढ़ाने और पूजा करने के लिए जुटे थे। मौसम साफ था, लेकिन दोपहर के समय अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए परिवार के सदस्य एक पेड़ के नीचे शरण लेने लगे। दुर्भाग्यवश, उसी पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई।

इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में नंदलाल यादव (35) की पहचान हुई है, जबकि दूसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। हादसे में घायल तीन अन्य व्यक्तियों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची। क्षेत्र के लोगों में इस हादसे के बाद भय और चिंता का माहौल है। पुलिस अधीक्षक ने बारिश और आंधी के दौरान लोगों को ऊंचे पेड़ों और खुले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed